हनुमना नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2514 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच

 


स्वस्थ जीवन ही विकसित समाज का आधार – उप मुख्यमंत्री

भोपाल, 17 नवंबर 2025। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हनुमना मंडी में आयोजित विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। आयोजन में देर शाम तक कुल 2514 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई और उन्हें दवाएं भी प्रदान की गईं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही विकसित समाज का आधार है। हर व्यक्ति को 6 माह में अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करानी चाहिए। जांच के बाद शरीर को आवश्यक उपचार देना जरूरी है। जब हमारा तन और मन स्वस्थ होगा, तभी हम समाज और देश के विकास में योगदान दे पाएंगे।

उन्होंने बताया कि हनुमना में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए विधायक मऊगंज ने विशेष पहल की, जिससे स्वास्थ्य विभाग का काम आसान हुआ है। यह शिविर एक बड़े अस्पताल की तरह कार्य कर रहा है, जहाँ हजारों रोगियों को जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। गंभीर रोगियों को बसों के माध्यम से बड़े अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है।


महिलाओं और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को ‘लाड़ली बहना’ बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है। हर गर्भवती महिला का पंजीयन कर नि:शुल्क जांच, टीकाकरण और इलाज किया जाता है। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर भी नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है।

उन्होंने अपील की कि हर गर्भवती महिला का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर समय पर सभी जांच कराएं, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। सरकार पूरी सजगता से महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा में जुटी है।


मऊगंज में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और बेहतर

 

कार्यक्रम में विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही मऊगंज में इस तरह का विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो पाया है। दूर-दराज से आए हजारों लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल रही है। मऊगंज में सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है, जिससे यहाँ की स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और सरकार मऊगंज के समग्र विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। मऊगंज के विकास के लिए 4000 करोड़ रुपये की सीतापुर उद्वहन सिंचाई परियोजना भी मंजूर की गई है।


शिविर में आँकड़े और सहयोग

कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने बताया कि शिविर में हजारों लोग जाँच और उपचार का लाभ ले रहे हैं। शिविर 18 नवंबर को भी जारी रहेगा।

  • प्राथमिक जांच – 2514
  • नेत्र जांच – 711
  • क्षय रोग जांच – 1249
  • एंजियोग्राफी के लिए चिन्हित रोगी – 16
  • दवा वितरण – 1000 से अधिक रोगी

शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, एलएन मेडिकल कॉलेज और जेके अस्पताल भोपाल के सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. डीके सत्पथी, डॉ. रमेश शुक्ला समेत हजारों रोगी उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें