✍️विक्की पारधी
आमला। जीआरपी थाना आमला पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से कुल ₹8,35,400 का मशरुका बरामद किया है।

रेलवे पुलिस भोपाल के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोडा, अति पुलिस अधीक्षक नीतू डावर और उप पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह कुल्हारा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटील के नेतृत्व में जीआरपी आमला टीम ने आरोपी को तकनीकी विश्लेषण और सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम मुख्तयार सिंह खान उर्फ राजु चिकना (51 वर्ष), निवासी सुल्तानपुरी, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली है। आरोपी ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाकर सफर करता और महिला यात्रियों के पर्स व सामान चोरी कर फरार हो जाता था। उसने जीआरपी थाना आमला क्षेत्र में हुए 10 से अधिक चोरी के मामलों को कबूल किया है।
बरामद मशरूका
पुलिस ने आरोपी से विभिन्न प्रकरणों में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की, जिनकी कुल कीमत ₹8,35,400/- है।
अप.क्र. धारा बरामदगी
186/24 305 (C) BNS ₹30,000
179/25 305 (C) BNS ₹1,68,400
123/24, 143/25 305 (C) BNS ₹40,000
170/25 305 (C) BNS ₹45,000
24/25 303 (2) BNS ₹44,000
145/25 305 (C) BNS ₹49,000
163/24 305 (C) BNS ₹55,000
79/24 305 (C) BNS ₹1,20,000
158/25 305 (C) BNS ₹2,55,000
अन्य 305 (C) BNS ₹29,000
कुल बरामदगी – ₹8,35,400/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटील, प्र.आर. 268 दिलीप रघुवंशी, आर. 238 अनिल कुमरे, आर. 277 दिलीप नरवरे, प्र.आर. 353 राकेश डिगरसे, आर. 355 सदीप जगदेव, आर. 571 कमलेश कौशल, आर. 233 दीपक खलोटे, महिला आर. 77 पूजा यादव, सायबर सेल भोपाल के आर. 449 अमित सक्सेना, आर. 557 संतोष पटेल और आरपीएफ निरीक्षक के.के. अम्बावत (नागपुर) तथा हरभूल यादव (भोपाल) की अहम भूमिका रही।
जीआरपी आमला की इस सफलता से यात्रियों को काफी राहत मिली है और पुलिस का कहना है कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

